डीग जिले के कामां थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। गांव के रहने वाले दो युवकों ने 20 साल की लड़की की कट्टा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की का पिता दवा लेने गया हुआ था और मां बकरियां चराने गई हुई थी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि, घटना 22 जून की है। दोपहर 12 बजे मैं कामां कस्बे दवा लेने गया हुआ था। मेरी पत्नी बकरियां चराने के लिए गई हुई थी। घर पर मेरी बेटी अकेली थी। मेरी लड़की को अकेला देख सकील, मुस्कीम मेरे घर में घुस आए। दोनों मेरी लड़की को कमरे में खींचकर ले जा रहे थे। इस दौरान जब मेरी लड़की ने शोर मचाया तो, मुस्तकीम ने मेरी लड़की पर कट्टा लगा दिया। साथ ही धमकी दी कि, अगर शोर मचाया तो, तुझे जान से मार देंगे। धमकी से मेरी बेटी डर गई। जिसके बाद दोनों ने मेरी लड़की के साथ बलात्कार किया। इस दौरान मेरी पत्नी भी घर पहुंच गई। जब उसने कमरे की कुंडी खटखटाई तो, दोनों घर की दीवार कूदकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें भागते हुए देखा। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद लड़की का मेडिकल करवाया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Related Posts
विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी:आरोपी अहमदाबाद के कालुपुर रेलवे स्टेशन से दबोचा, गिड़ा थाने का है वांटेड
बाड़मेर जिले के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को अहमदाबाद…
अजमेर में नगर निगम ने ध्वस्त की 10 दुकानें:अवैध निर्माण पर कार्रवाई, सहित पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा
अजमेर में नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी है। धोला भाटा क्षेत्र में दस अवैध दुकानें…
जिले में अभियान चलाकर कराया जाए पौधारोपण:3 साल में विभिन्न मदों में लगाए पौधों का भौतिक सत्यापन की मांग
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान ने कलेक्टर से जिले में अभियान चलाकर जवाबदेही के साथ सघन पौधारोपण करवाने…