2.110 किलो अफीम जब्त:दो तस्कर बेगूं से हाईवे पर गए थे सप्लाई करने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंदेरिया पुलिस ने दो किलो से ज्यादा अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच बिजयपुर थानाधिकारी को सौंपा गया। दोनों आरोपी बेगूं के रहने वाले है लेकिन चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा हाईवे किसी को अफीम सप्लाई करने आए थे। पुलिस के अनुसार दोनों ही आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहे है। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पुराने अपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जाएगी। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। चंदेरिया थाना पुलिस ने रात को गश्त के दौरान रोलाहेड़ा पुलिया से आगे चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा हाईवे के किनारे दो व्यक्तियों को खड़ा देखा। एक के पास एक पिट्ठू बैग भी था और दूसरे के हाथ में थैली थी। पुलिस को देखते ही दोनों तेज रफ्तार से पैदल-पैदल रोड़ से नीचे की तरफ भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर पूछताछ की तो दोनों ही घबरा गए। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध होने पर पूछताछ की गई। दोनों के पास थी अफीम पकड़े जाने के बाद एक ने अपना नाम पाछुन्दा, बेगूं निवासी कैलाशचन्द्र (35) पुत्र शम्भूलाल प्रजापत और दूसरे ने अपना नाम बलवन्तनगर, बेगूं निवासी शोभालाल (32) पुत्र नानालाल धाकड़ बताया। कैलाश चंद्र के पास पिठ्ठू बैग था जिसमें एक सरकारी स्कूल का लोगो लगा हुआ था। पिट्ठू बैग की तलाशी में एक किलो 60 ग्राम अफीम निकली। वहीं, शोभा लाल के हाथ में प्लास्टिक की थैली थी, जिसमें 1 किलो 50 ग्राम अफीम पाई गई। पुलिस ने दोनों के पास से 2 किलो 110 ग्राम अफीम जप्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में चंदेरिया थाने के थानाधिकारी धर्मराज मीना, एएसआई देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, भागीरथ और बहादुर सिंह शामिल थे। बयान बदल रहे है आरोपी इसकी जांच बिजयपुर थानाधिकारी पन्नालाल मेनारिया को सौंपी गई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी कैलाशचंद्र और शोभा लाल दोनों ही किसान है और उनके पास ही अफीम का पट्टा नहीं है। अफीम दोनों ने अलग जगह से खरीद कर हाईवे पर आए थे, जहां इस अफीम की सप्लाई की जानी थी। दोनों आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं। जानकारी में आया कि शोभालाल के खिलाफ पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड है, जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *