18 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:करंट लगने के बाद किया था जयपुर रेफर, रास्ते में दम तोड़ा

बौंली थाना क्षेत्र के खिरनी चौकी इलाके में एक 18 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शव को सीएचसी बौंली की मोर्चरी में रखवाया गया।वहीं सूचना के बाद बौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामला खिरनी क्षेत्र के पुरा जोलंदा गांव का है। बौंली थाना ASI रूप सिंह ने बताया कि आज शाम 18 वर्षीय प्रियंका पुत्री लक्ष्मण मीणा का शव सीएचसी बौंली लाया गया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। ASI रूप सिंह ने बताया कि मृतक का प्रियंका के भाई भागचंद ने रिपोर्ट दी है कि आज सुबह जब उसकी बहन प्रियंका नहा कर आई तो बिजली के बोर्ड के पास अचानक करंट से चिपक गई। जिससे उसके कपड़े जल गए। अचेत अवस्था में उसे खिरनी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से भी प्रियंका को जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जयपुर ले जाते समय प्रियंका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद प्रियंका का शव बौली CHC लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मौत की औपचारिक पुष्टि की। पांच साल पहले हुई थी शादी पुलिस के अनुसार मृतका प्रियंका का विवाह है 5 साल पूर्व निंदडदा निवासी लोकेश से हुआ था, लेकिन अनबन होने के चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ। जिसे लेकर बौली थाना पर दहेज का मामला भी दर्ज करवाया गया। जिसमें बाद में सुलह हो गई। प्रियंका 4 साल से पीहर में ही रह रही थी। वहीं प्रियंका के पिता का भी पूर्व में देहांत हो चुका है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार महिला की मौत जलने से होना माना जा रहा है। ऐसे में पुलिस मामले को लेकर औपचारिक पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। बहरहाल, शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फोटो/वीडीओ-आशीष मित्तल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *