सुबह मौसम रहा ठंडा, दोपहर को गर्मी ने दिखाए तेवर:दोपहर में पारा 35 डिग्री, अगले 24 घंटे में बढ़ सकती है गर्मी

शहर में गुरुवार को दिन में और रात को हुई बरसात का असर अब कुछ कम होता नजर आ रहा है। शुक्रवार को मौसम में ठंडक बनी रही लेकिन शनिवार को इसमें बदलाव आता दिखाई दिया। शनिवार को सुबह तो मौसम सुहाना था लेकिन दोपहर होते-होते तापमान में तेजी आई। दोपहर ढाई बजे तक ही पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में शाम तक इसके 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। बीस जून को दिन में और देर रात आई बरसात से इलाके में गर्मी लगभग गायब हो गई थी। अधिकतम तापमान भी एक साथ 11.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 21 जून को 31.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुूंच गया जबकि इससे पहले बीस जून को यह 42.6 डिग्री सेल्सियस था। अब फिर से आ रही तेजी
अब शनिवार को सुबह से धूप खिलने के बाद तापमान एक बार फिर तेजी की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे यह 28.2 डिग्री सेल्सियस, सुबह साढ़े ग्यारह बजे 32.8 डिग्री सेल्सियस और दोपहर ढाई बजे 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में शाम तक यह 36 से37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार अगले चौबीस घंटे में तापमान में कुछ तेजी आने की संभावना है। इससे गर्मी बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *