सीएम से मिली सूरसागर की पूर्व विधायक:शिष्टाचार मुलाकात की, बेटा भी रहा साथ; 6 बार की विधायक रह चुकीं हैं

सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। उनके साथ राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, वरिष्ठ अधिवक्ता और व्यास के बेटे शिवकुमार व्यास, भाजपा नेता आनंद सिंह सोलंकी और प्रकाश मेवाड़ा मौजूद रहे। सीएम और पूर्व विधायक के बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई। बता दें कि पिछले साल नवंबर माह में व्यास की तबीयत बिगड़ गई थी। उनका एम्स में उपचार कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें स्वस्थ बताया था। व्यास जोधपुर की सूरसागर सीट से लगातार 6 बार की विधायक रह चुकी हैं। इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला था। उनकी जगह भाजपा ने नए चेहरे देवेंद्र जोशी को मैदान में उतारा था। सूर्यकांता व्यास अपने इलाके में जीजी के नाम से फेमस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *