सिरसा में गंगानगर की महिला की चेन तोड़ी:मावडिया माता मंदिर में आई थी; हनुमान मंदिर में भी हुई चोरी

हरियाणा के सिरसा शहर के प्रतापगढ़ स्थित मावडिया माता मंदिर में मत्था टेकने आई एक महिला के गले से अज्ञात शख्स ने सोने की चेन चुरा ली। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गंगा नगर निवासी पूनम सोनी पत्नी प्रिंस प्रदीप सोनी 21 जून शुक्रवार को अपने मायके सिरसा आई थी। सुबह करीब 11 बजे वह प्रतापगढ़ स्थित मावडिया माता के मंदिर में मत्था टेकने गई। पूनम सोनी का कहना है कि मंदिर में किसी अज्ञात शख्स ने उसके गले से सोने की चेन चुरा ली। पूनम ने चोर का पता लगाने की काफी कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जांच अधिकारी कविता का कहना है कि पूनम का बयान दर्ज करके अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही अज्ञात शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। हनुमान मंदिर में दानपात्र चोरी वहीं,ऐलनाबाद स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोर ने वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर का दानपात्र तोड़कर हजारों की दान राशि चुराकर ले गया। पुलिस ने मंदिर कमेटी संचालक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में मंदिर कमेटी संचालक केशव शर्मा निवासी वार्ड नंबर 10 ऐलनाबाद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को अज्ञात शख्स मंदिर में घुस गया और दानपात्र से नकदी चुरा ली। दानपात्र में 8 हजार रुपए की दान राशि थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *