शहर में खंड वर्षा का दौर जारी:उमस से लोगों को किया परेशान, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

चित्तौड़गढ़ में बारिश के बावजूद भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। कुछ समय के लिए लोगों को राहत जरूर मिली है लेकिन उमस ने भी काफी परेशान किया। शहर के 8 एमएम बारिश हुई। शहर में रविवार को खंड वर्षा हुई थी। बारिश का यह दौर अब जारी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून को चित्तौड़गढ़ में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। चित्तौड़गढ़ में रविवार सुबह से ही तेज धूप थी। लेकिन शाम को मौसम में बदलाव आया। चित्तौड़गढ़ शहर के कुछ ही हिस्से में हवाएं चली और बारिश हुई। लेकिन इसके बावजूद भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शहर में 8 एमएम बारिश हुई है। वहीं, अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रविवार का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर में खंड वर्षा देखने को मिली। जहां बारिश हुई वहां लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन जहां बारिश नहीं हुई वहां लोगों को उमस से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। 27 जून को हो सकती है तेज बारिश मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर अभी चित्तौड़गढ़ में जारी रहेगा। मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली के साथ बारिश होगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 27 जून को शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश भी तेज होगी। इसके लिए जिले को येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही सभी लोगों को सावधान रहने की एडवाइजरी भी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *