वन कर्मियों पर हमले का मामला:प्रतापगढ़ में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लकड़ी ले जा रही महिलाओं को पकड़ने पर हुआ था विवाद

प्रतापगढ़ में धोलिया नाके पर वन कर्मियों पर हमले के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। धरियावद थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि 19 जून को देर रात करीब 7 आरोपियों द्वारा धोलिया नाके में वन में घुस गए। जिसके बाद वन कर्मियों के साथ मारपीट की गई। जहां सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया था। घटना के बाद वन संरक्षक द्वारा धरियावद थाने में लिखित रिपोर्ट दी। जिस पर प्रकरण दर्ज कर वन कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। जिस पर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी अशोक मीणा निवासी पांचागुड़ा और उसकी सहायता करने वाले आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस टीमों द्वारा लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कुछ दिन पूर्व महिलाओं को लकड़ी ले जाते पकड़ा था, इस बात पर नाराज होकर किया हमला
वन कर्मियों द्वारा कुछ दिन पहले अभ्यारण से कुछ महिलाओं को लकडियां ले जाते हुए पकड़ा था और इनके खिलाफ कार्रवाई भी की थी। इसी बात से लकड़ियों की तस्करी करने के आदतन आरोपी अशोक व उसके साथी नाराज थे। घटना के दिन में एक लकड़ी का भरा ट्रैक्टर अभयारण्य से निकला था,जो आरोपियों को इसकी भनक लग गई थी। इस पर मुख्य आरोपी अशोक उसके साथियों को उसकी बोलेरो गाड़ी में बैठाकर धोलिया नाके पर ले गया। जहां वन कर्मियों को इसका विरोध करने लगा कि हमारे खिलाफ कार्रवाई करते हो और दूसरों की लकडियां निकलवाते हो कहकर वन कर्मियों से मारपीट की और सरकारी संपत्ति का नुकसान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *