राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अधिवेशन 28 जुलाई को:मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने किया पोस्टर विमोचन; हनुमानगढ़ में होगा आयोजन

जलदाय तकनीकी कर्मचारी संघ जिला हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष अंग्रेज सिंह व जिला महामंत्री सुरेश कुमार दायमा के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) का त्रैवार्षिक प्रदेश अधिवेशन 28 जुलाई, सुबह 10:30 बजे से महाराजा अग्रसेन भवन, शिव मन्दिर सिनेमा, हनुमानगढ (जंक्शन) पर आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेठाराम डूडी प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ करेंगे। वहीं जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। हरि मोहन शर्मा प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ मुख्य वक्ता, मोहनलाल माली प्रदेश मंत्री और जलदाय उद्योग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ उद्घाटनकर्ता होंगे। राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी मंघाराम कालीराणा ने बताया कि जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने सचिवालय स्थित ऑफिस से बुधवार को पोस्टर विमोचन किया। हरिमोहन शर्मा प्रदेश में महामंत्री भारतीय मजदूर संघ, प्रदेश अध्यक्ष जेठाराम डूडी, प्रदेश महामंत्री किशोरनाथ सिसोदिया, जलदाय प्रभारी मोहनलाल माली, प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी मंघाराम कालीराणा, जिला कोषाध्यक्ष सुखराम डूडी, इंद्रराज घोटिया प्रदेश संगठन मंत्री, गोसाई राम सियोल प्रदेश सह-संगठन मंत्री, लेखराज योगी, महेंद्र धाभाई, श्याम मनोहर सोनी, जगदीश सैनी, माणकाराम, बाबू सिंह राजपुरोहित सहित संगठन के पदाधिकारी की उपस्थिति में पोस्टर विमोचन किया गया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन भी जलदा मंत्री कन्हैया लाल चोधरी को सौंपा गया। जिसमें प्रमुख मांगे जलदाय विभाग में तकनिकी व मंत्रालिक कर्मचारियों की भर्ती की जावें। वर्कचार्ज सभी कर्मचारियों को नियमित कर ट्रेड विकल्प के अनुसार पदोन्नति की जावें। विभाग मे विकसित किये गए मोबाइल ऐप (ए.एम.एस) से सभी तकनीकी कर्मचारियों को मुक्त रखा जावें। विभाग में कार्यरत जनता जल योजनाओं पर कार्यरत कार्मिकों को नियमित किया जावें। महासंघ के द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र का शीघ्र निपटारा कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *