मुख्यमंत्री बोले- कांग्रेस ने बाबा-साहेब को संसद जाने से रोका:दिलावर ने बताया संविधान व बाबा साहेब का अपमान करने वाली पार्टी

संविधान संरक्षण मंच राजस्थान की ओर से मंगलवार को भारतीय संविधान: लोकतंत्र सामाजिक न्याय में प्रतिबद्धता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल लाल शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेड़कर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पास रखी संविधान की प्रति को माथें से लगाया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और पूर्व आईपीएस, कुलपति कन्हैया लाल बैरवाल सहित विधायक, गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आपातकाल सहित संविधान को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री बोले- 1952 में कांग्रेस ने बाबा साहेब को टिकट नहीं दिया और संसद में पहुंचने से भी रोका कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- जो लोग संविधान की बात करते हैं, उन्होंने 1975 में संविधान को विखंडन करने का काम किया। आप और हम अपनी छोटी सी जीवनी नहीं लिख सकते, बाबा साहेब ने हर नागरिक के लिए संविधान तैयार किया। हमरा देश चल रहा है, ये बाबा साहेब की देन है। 1952 में कांग्रेस ने बाबा साहेब को टिकट नहीं दिया और संसद में पहुंचने से भी रोका। जनता का क्या कसूर था, कि 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया। दिलावर बोले- संविधान और बाबा साहेब का अपमान करने वाली पार्टी कांग्रेस है शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- आज ही के दिन 25 जून की मध्यरात्री आपातकाल की घोषणा की गई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को डांटकर हस्ताक्षर करवाए। देश के नेताओं को जेल में डाला गया। संविधान प्रदत्त जनता के अधिकारों तत्कालीन पीएम ने ले लिए,आपातकाल में देश में डरावना माहौल हो गया। उस दौर में लोकतंत्र सैनानियों ने पीड़ा सहन की, वें लोकतंत्र की बहाली तक लड़ते रहे। ऐसे में उस दौर से लेकर आज तक संविधान को किसी से कोई खतरा है तो कांग्रेस पार्टी से खतरा है। संविधान और बाबा साहेब का अपमान करने वाली पार्टी कांग्रेस है। जोगेश्वर गर्ग बोले- बीजेपी ने आरक्षण और संविधान को मजबूत किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा- वह आपातकाल में जेल जाने वालों में से एक है। मुझे आगजनी और भडकाने के आरोप में जेल भेजा गया। कई मजिस्ट्रेट ने मेरी सुनवाई नहीं की। एक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई की और गिरफ्तार करने वाले थानेदार से पूछा, तो आरोप गलत साबित हुए। मजिस्ट्रेट ने जब एएसआई से पूछा कि मुझे किस आरोप में गिरफ्तार किया है तो उन्होंने बताया कि आगजनी और मौजूदा सरकार के खिलाफ भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मजिस्ट्रेट के पूछने पर आगजनी कैसे तो एएसआई ने बताया की ये मशाल लेकर डेढ़ किलोमीटर तक चल रहे थे। ऐसे में मजिस्ट्रेट ने उनसे पूछा की डेढ़ किलोमीटर तक रास्ते में आने वाली कितनी दुकानों में इन्होंने आग लगाई, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। वहीं दूसरा आरोप के लिए एएसआई ने मजिस्ट्रेट के सवाल पर बताया कि यह भारत माता की जय बोल रहे थे। इन किस्सों के बाद जोगेश्वर गर्ग ने कहा- बाबा साहब पैदा नहीं होते देश में आरक्षण कभी नहीं आता। बाबा साहब कभी कांग्रेस सरकार में मंत्री नहीं रहे। कंग्रेस ने यह सब झूठा प्रचार किया है।पदौन्नति में आरक्षण गहलोत सरकार में खत्म हुआ। 127 बार संविधान बदला है, सबसे पहला संशोधन कांग्रेस राज में हुआ और आरोप भाजपा पर लगाते हैं कि संविधान को कमजोर किया जा रहा है। जबकि बीजेपी ने आरक्षण और संविधान को मजबूत किया है। भारत सरकार की 295 योजनाएं ऐसी होगी, जिसमें 80% योजनाएं एससी-एसटी के फायदें के लिए लाई गई है। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने हम सबको लड़ाया है। कांग्रेस ने स्वर्ण-अछूतों को लड़ाई लड़ाकर राज किया। अविनाश गहलोत ने मंच से महात्मा गांधी और बाबा साहेब को किया याद अविनाश गहलोत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच से महात्मा गांधी और भीमराव अंबेड़कर को एक साथ याद किया और कहा कि बाबा साहेब भीमराम अंबेड़कर ने जो हमे संविधान दिया उसे कैसे कायम रखा जाएं। यहां देखें फोटोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *