भाजपा-सांसद ने रोत के बयान की तुलना अंग्रेजों से की:रावत बोले- अंग्रेज डिवाइड एंड रूल की बात करते थे, देश को भ्रमित भी किया और राज भी

BAP पार्टी के राजकुमार रोत के ‘आदिवासी हिन्दू नहीं है’ वाले बयान पर उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने उनकी तुलना अंग्रेजों से की है। रावत ने कहा- अंग्रेज यहां से चले गए, अपने कुछ तत्व यहां छोड़ गए हैं। अंग्रेज डिवाइड एंड रूल की बात करते थे। उसी रणनीति पर आगे बढ़ते थे। उन्होंने देश में राज भी किया, भ्रमित भी किया सब लोगों को। उस विचार को कुछ लोग अभी भी फैला रहे हैं। मन्नालाल ने यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट से जारी किया। वे आज संसद में सांसद बनने की शपथ लेने पहुंचे थे। आवश्यक टिप्पणी की आवश्यकता कहां है: रावत वीडियो में उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने कहा- ये वही तत्व हैं। उन लोगों के कोई न कोई बिखरे तत्व हैं। जो यहां फालतू का विचार करते हैं। हमारा जो अपना स्वरूप है, अस्मिता है, वह राष्ट्र की है। सनातन धर्म, संस्कृति, परम्परा हमारे रगों में, खून में है। आदिवासी हिन्दू नहीं तो क्या है पर रावत ने कहा कि हिन्दू वह है जो भारत माता से प्रेम करता है, पूजता है। इसमें अनावश्यक टीका-टिप्पणी करने की क्या जरूरत है। यह तो अनुभूतियां है, जो बरसों से यहां रह रहे हैं। यहां के निवासी हैं, वह सब कुछ हैं। ऐसा तो सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है। मुरली मनोहर जी के विचारों को देखना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है। इस पर अनावश्यक टीका-टिप्पणी की कहां आवश्यकता है। यदि ऐसा कोई कर रहा है तो राजनीति कर रहा है। बोले- सोशल मीडिया पर भी भ्रम फैलाते हैं रावत ने कहा- कुछ अतिवादी तत्व हैं, वे ऐसा करते हैं, भड़काते हैं। सोशल मीडिया में भी यही चलता रहे। इसी से जुड़े कुछ लोग हो सकते हैं।जो हमारी आस्था, परंपरा है। वह सभी की अपनी है। सभी उस पर बने रहें। यदि औरों को कुछ करना है तो वे उस पर बने रहें लेकिन जो मूल संस्कृति में है, उनके खिलाफ इस तरह उकसाने की बात नहीं करनी चाहिए। वे बोले मुझे यह विशुद्ध राजनीति लगती है। उनका काम ही बकवास करना है। रावत ने कहा कि जिस तरह भारत में सरकार काम कर रही है। सबका साथ,सबका विकास की बात कर रही है। नरेंद्र मोदी की सरकार तीसरी बार आई है। जिस तरीके से आगे बढ़ रहे हैं और कल्याण के काम कर रहे हैं, जनजाति क्षेत्र में यह काम चल रहे हैं। यह उन तत्वों को पच नहीं रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *