प्रदेश अग्रवाल महासभा के दूसरे वार्षिक चुनाव में मतदान सम्पन्न:2300 लोगों ने किया मतदान; अध्यक्ष-महामंत्री की तस्वीर होगी साफ, देर रात तक आएंगे परिणाम

प्रदेश अग्रवाल महासभा के दूसरे वार्षिक चुनाव रविवार को विद्याधर नगर स्थित गौतम मैरिज गार्डन में संपन्न हुए। मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक था बारिश की वजह से चुनाव अधिकारी और दोनों गुटों के प्रत्याशियों की सहमति से 1 घंटे का समय बढ़कर 6:00 बजे तक मतदान करवाया गया। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। कुल 4413 मतदाताओं में से 2300 लोगों ने मतदान किया। इस चुनाव में मुख्य तौर से दो ग्रुप चुनाव मैदान में थे। दो ग्रुप चुनावी मैदान में है, जिनमें अग्रवंशज ग्रुप व महाराज अग्रसेन ग्रुप है। महाराजा अग्रसेन ग्रुप में अध्यक्ष पद हेतु विनोद कुमार गोयल और महामंत्री पद पर माखनलाल कांडा और दूसरे अग्रवंश ग्रुप से राधेश्याम अग्रवाल अध्यक्ष पद हेतु और संजय गुप्ता महामंत्री पद हेतु चुनाव मैदान में थे। 7:00 बजे मतगणना शुरू होने के बाद 10:00 बजे तक परिणाम आने की संभावना है। बता दे कि महासभा के 38 कार्यकारिणी सदस्यों का तो निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ था। जिसके बाद अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए चुनाव हुए है। महासभा के मुख्य चुनाव अधिकारी जितेन्द्र मित्रुका ने बताया कि प्रदेश अग्रवाल महासभा चुनाव के लिए विद्याधर नगर स्थित गौतम मैरिज गार्डन को मतदान केंद्र पर चुनाव करवाए गए है। अध्यक्ष व महामंत्री के चुनाव बैलेट पेपर से हुए है। वहीं पूरी कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गए थे। इन दोनों पदों के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में है। निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी सदस्यों में से कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। यहां देखें फोटोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *