पत्नी की मौत की खबर सून पति ने किया सुसाइड:तीन महीने पहले की थी लव मैरीज, सुसाइड नोट में लिखा- दोनों को साथ में जलाना

तीन महीने पहले हुई लव मैरिज का चंद घंटों में दुखद अंत हो गया। दंपती में फोन पर कहासुनी के बाद पत्नी सोनम कंवर ने सीकर के नासनवा गांव में आत्महत्या कर ली। शुक्रवार शाम परिवार से सूचना मिलने पर पेशे से ट्रक ड्राइवर पति जीवराजसिंह शेखावत ने भी पाली के सोजत के नागाबेरी के पास पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। वो जालोर से ग्रेनाइट भरकर पाली के सोजत से गुजर रहा था तभी उसे घटना की सूचना मिली। जीवराज के पास एक सुसाइड नोट भी मिला।
इसमें लिखा था, मेरी सोनू मुझे छोड़कर चली गई। मैं उसके बिना नहीं रह सकता, हम दोनों को साथ में जलाना। शनिवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को दोनों का साथ में अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार रात दो बजे सोजत थाने में जीवराज के भाई कृष्णसिंह ने सूचना दी कि उसके भाई ने पत्नी की मौत की खबर सुन आत्महत्या करने की बात कही थी। अब वो फोन नहीं उठा रहा। ट्रक की जीपीएस लोकेशन नागाबेरी आई। इस पर सोजत थाने से हेडकांस्टेबल मल्लाराम चौधरी की टीम ने रात में मौक पर पहुंच ट्रक के आसपास सर्च किया। लेकिन जीवराज का पता नहीं लगा। सुबह 6 बजे लोगों ने पेड़ पर शव लटकता देख पुलिस को बुलाया। पत्नी की मौत के बाद की लव मैरीज
पुलिस के अनुसार नेछवा थाना क्षेत्र के नासनवा, बड़ागांव के 45 वर्षीय जीवराजसिंह शेखावत पुत्र भंवरसिंह राजपूत की कुछ समय पहले पत्नी की मौत हो गई। करीब तीन माह पहले जीवराज ने सोनम कंवर के साथ लव मैरिज की। परिजनों का कहना है कि लव मैरिज से परिवार के लोग खुश थे, जबकि दोनों नव विवाहित भी हंसी-खुशी जीवन बिता रहे थे। जीवराजसिंह पेश से ट्रक चालक है तीन दिन पहले ट्रक लेकर जालोर से ग्रेनाइट लेने गया था। दहेज की मांग का आरोप
सोनम के परिजनों का आरोप है कि पति जीवराजसिंह सोनम को शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर परेशान करता था। ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पर प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को भी फोन पर जीवराजसिंह ने सोनम से झगड़ा किया, जबकि ससुराल वालों ने भी तंग किया। इससे परेशान होकर सोनम ने अपनी जान दे दी। नेछवा थाने में परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *