न्यूज इन ब्रीफ@11AM:प्रज्वल रेवन्ना का भाई यौन शोषण केस में गिरफ्तार; राजस्थान के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ सहित देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना का भाई सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में गिरफ्तार
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब उनके भाई MLC सूरज रेवन्ना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पार्टी कार्यकर्ता चेतन केएस ने सूरज पर समलैंगिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि 16 जून को सूरज ने उसे अपने फार्महाउस पर बुलाया था। यहां उन्होंने उसे जबरदस्ती चूमा और उसके होंठ और गालों को काट लिया।
पूरी खबर पढ़ें… 2. राजस्थान के 17 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट; नदियों का जल स्तर बढ़ा
राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी रहेगा। आज 17 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राजस्थान में अगले 2 से 3 दिन तक लगातार प्री-मानसून की बारिश होने का अनुमान जताया है। कोटा और उदयपुर के आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 3. अफगानिस्तान ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया, वर्ल्ड कप मैच में 21 रन से मात दी
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। केनिंग्स्टन में खेले जा रहे सुपर-8 मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और अफगानिस्तान की टीम को 148 रन पर रोक दिया था। लेकिन, कप्तान मिशेल मार्श की टीम ये छोटा टारगेट भी चेज नहीं कर पाई और 127 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान ने क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया।
पूरी खबर पढ़ें… 4. ISRO के रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की तीसरी सफल लैंडिंग, 4.5 KM की ऊंचाई से हॉरिजॉन्टल लैंडिंग की
ISRO ने आज तीसरी बार रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV) लैंडिंग एक्सपेरिमेंट (LEX) में सफलता हासिल की। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में पुष्पक (LEX) ने तेज हवाओं के बीच एडवांस ऑटोनॉमस कैपेबिलिटी का इस्तेमाल करते हुए सटीक हॉरिजॉन्टल लैंडिंग की। ये लैंडिंग एक्सपेरिमेंट का तीसरा और फाइनल टेस्ट था। पहला लैंडिंग एक्सपेरिमेंट 2 अप्रैल 2023 और दूसरा 22 मार्च 2024 को किया गया था।
पूरी खबर पढ़ें… 5. हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस को पीटा, पुलिसकर्मियों को आई चोटें
अलवर के मन्नाका गांव में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस को भीड़ ने पीट दिया। पुलिस ने बदमाश फिरोज खान को पकड़ लिया था। उस पर मारपीट, लूट, हत्या के प्रयास के करीब 12 मामले दर्ज हैं। लेकिन, महिला-पुरुषों ने पुलिस को घेरकर बदमाश को छुड़ा लिया। पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना एनईबी थाना इलाके की शनिवार शाम 7:30 बजे की है। मामले में पुलिस ने महिलाओं समेत 6 लोगों को डिटेन किया है।
पढ़ें पूरी खबर… 6. NEET-UG के 1563 कैंडिडेट्स का रीएग्जाम आज, NEET PG रद्द, NTA डायरेक्टर हटाए गए
NEET रिजल्ट में ग्रेस मार्क्‍स पाने वाले 1563 कैंडिडेट्स के लिए आज दोपहर 2 से शाम 5:20 बजे तक रीएग्जाम होगा। इससे पहले NEET-UG एग्जाम विवाद के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार रात 9 बजे NTA के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया। प्रदीप सिंह खरोला को नया DG नियुक्त किया गया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार रात 10 बजे NEET PG प्रवेश परीक्षा को स्‍थगित कर दिया।
पूरी खबर पढ़ें.. 7. अरबपति हिंदुजा परिवार एक ही दिन में बरी, नौकरों के शोषण मामले में शिकायतकर्ताओं ने आरोप वापस लिए
भारतीय मूल के कारोबारी और ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार को स्विट्जरलैंड की ऊपरी अदालत ने 22 जून को सभी आरोपों से बरी कर दिया। एक दिन पहले 21 जून को लोअर कोर्ट ने हिंदुजा परिवार के 4 सदस्यों को नौकरों के शोषण मामले में जेल की सजा सुनाई थी। हिंदुजा परिवार के प्रवक्ता के मुताबिक, शिकायतकर्ताओं ने कोर्ट में गवाही देते हुए कहा, “हमें ऐसे बयानों पर साइन करने के लिए गुमराह किया गया था, जिन्हें हम नहीं समझते थे। हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था।”
पूरी खबर पढ़ें… 8. भाटी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, लूट के मामले में भी वांटेड
बाड़मेर के शिव से विधायक रविंद्र सिंह भाटी को X (टि्वटर) पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 15 मई को धमकी भरा वीडियो अपलोड किया था। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने शनिवार को आरोपी किशनलाल उर्फ ​​केशाराम को कालुपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा। फिलहाल अहमदाबाद पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। वह लूट के एक मामले में भी वांटेड है।
पढ़ें पूरी खबर… 9. अमेरिका में शख्स ने NASA पर केस किया, स्पेस से घर पर मलबा गिरा था
अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में एक परिवार ने अंतरिक्ष एजेंसी NASA पर 80 हजार डॉलर (करीब 66 लाख 85 हजार भारतीय रुपए) का केस किया। 8 मार्च 2021 को अंतरिक्ष से 700 ग्राम वजनी मलबे का टुकड़ा उनके घर पर गिरा था, जिससे घर की छत टूट गई थी। घटना के बाद NASA ने कहा था कि ये मलबा इस्तेमाल हो चुकी बैटरियों के कार्गो पैलेट का हिस्सा था, जिसे 2021 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से कचरे के रूप में छोड़ा गया था। अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने कहा कि वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद भी ये पूरी तरह से नष्ट नहीं हो पाया।
पूरी खबर पढ़ें… 10. AAP बोली- गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल का वजन 8KG घटा: 21 मार्च को 70KG वेट था, अब 62 हुआ
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन गिरफ्तारी के बाद से लगातार कम हो रहा है। पार्टी ने कहा कि अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के बाद 2 जून को वापस तिहाड़ जेल जाने के वक्त उनका वजन 63.5 किलोग्राम हो गया था। 22 जून को सीएम केजरीवाल का वजन और घटकर 62 किलोग्राम हो गया है। पार्टी ने कहा कि दिल्ली शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से 22 जून तक केजरीवाल का वजन कुल 8KG गिर चुका है।
पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *