नागौर में सुबह से बादलवाही:धूप की तपिश कमजोर, हवाएं नहीं चलने से उमस बढ़ी

नागौर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। आसमान में बादल छाने की वजह से धूप कमजोर पड़ी है। हवाएं नहीं चलने से उमस लगातार बनी हुई है। बादलों की वजह से आज सुबह 11 बजे का तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बादलवाही की वजह से लोगों को बारिश की उम्मीद बंधी है। यहां आज दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा। बादलों की आवाजाही से आमजन को धूप की तपिश से कुछ राहत जरुर मिली है। रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है। नागौर में अभी तक खासी बारिश नहीं हुई है। ऐसे में उमस का खासा प्रभाव है। उमस की वजह से लोग पसीने से तर-ब-तर नजर आ रहे हैं। अगले 1-2 दिन में तापमान में फिर से बदलाव होने की संभावना है। नागौर वेदर स्टेशन के अनुसार बारिश की संभावना हुई है। हालांकि अच्छी बारिश की उम्मीद जुलाई के पहले सप्ताह में ही है। बादलवाही और हवा ना चलने की वजह से आमजन उमस से परेशान हैं। रविवार को भी दिनभर धूप की वजह से लोग गर्मी से परेशान रहे। आज बादलवाही की वजह से लू के थपेड़े कमजोर पड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *