शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र में दायीं मुख्य नहर में एक युवक का शव मिला है। सूचना पर निगम गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नहर से शव को बाहर निकाला। मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक युवक की पहचान सिंधी कॉलोनी गुमानपुरा निवासी नवीन थदानी (28)के रूप में हुई। युवक दो दिन से लापता था। परिजनों ने आरकेपुरम थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी। जिसमें बताया था कि तबियत खराब होने पर नवीन को 20 जून को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। 22 जून को डिस्चार्ज होने पर घर आया। लगभग साढ़े 12 बजे खाने के बाद चाचा की दुकान पर गया। जिसके बाद से ही उसका पता नहीं लगा। नवीन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं । वो तीन साल से बीमार चल रहा है। किशोरपुरा थाना ASI फूल सिंह मीणा ने बताया कि सवा 6 बजे करीब दायीं मुख्य नहर में शव होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद निगम गोताखोर टीम को मौके पर बुलाया। गोताखोरों ने किशोरपुरा गेट से सर्च अभियान चलाया। साबरमती के पीछे वाले हिस्से से करीब 100 मीटर आगे युवक का शव नहर में मिला। शव की शिनाख्तगी के बाद परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के लिए शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
दायीं मुख्य नहर में युवक का शव मिला:दो दिन पहले हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर आया, कुछ घंटे बाद घर से निकला, तीन साल से बीमार बताया
![](https://news.indianwebs.in/wp-content/uploads/2024/06/whatsapp-image-2024-06-24-at-82047-pm-fotor-202406_1719243120.jpg)