ट्रक में भागा वो फिरोज नहीं था:पुलिस पहले बोली फिरोज ही ट्रक से भागा, दादा बोला – हमारे पास डेढ़ बीघा जमीन का पट्टा

अलवर के मन्नाका गांव के हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर उसे भगाने के बाद फिरोज पुलिस के हाथ नहीं आया है। लेकिन जिस ट्रक से फिरोज को भागते हुए बताया कि वह फिरोज नहीं बल्कि उसके परिवार का इमरान था। फिरोज घर की छत से कूद कर खेतों में होते हुए भागा था। जबकि पुलिस पहले दिन ट्रक में भागे युवक को फिरोज बताती रही। अब पुलिस का कहना है कि फिरोज खेतों से होकर भाग गया। अंधेरा होने के कारण उसे पकड़ नहीं सके। मतलब परिवार के अनुसार फिरोज खेतों से होकर भागा था। जबकि पुलिस बताती रही कि वह ट्रक में चढ़कर भागा। इस तरह अभी पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ट्रक से भागने वालेा फिरोज ही था या कोई अन्य युवक। न पुलिस अभी फिरोज को गिरफ्तार कर सकी है। असल में मन्नाका गांव निवासी फिरोज खान 23 जून को हिंदू मुस्लिम भाईचारा सम्मेलन का आयेाजन करने जा रहा था। जिसमें कई नेताओं को आमंत्रित किया था। कुछ समाजसेवी बुलाए गए थे। पुलिस को पता चलते ही फिरोज के घर पहुंची। फिरोज वहां परिवार व अन्य लोगों के साथ बैठा मिल गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लेकिन इसके बाद परिवार व आसपास के लोगों ने उसे पुलिस से छुडा कर भगा दिया। इस बीच पुलिस के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस की कार के शीशे तोड़ दिए। 22 जून की देर शाम को फिरोज भागा था। जो अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। इधर पुलिस ने उसके परिवार व पड़ौसियों को गिरफ्तार किया। जिन पर पुलिस पर हाथापाई करने और राजकार्य में बाधा डालने का केस लगाया है। फिरोज का दादा बोला – गफूर के परिवार की साजिश फिरोज के दादा अमर सिंह ने कहा कि मन्नाका निवासी गफूर के परिवार से उनकी आपसी रंजिश है। कुछ साल पहल फिरोज के चाचा के पैर तोड़ने का आरोप भी उन पर लगाया। यह भी कहा कि उनके पास मकान की जगह का पट्टा है। जो करीब 40 साल पुराना है। उस पट्टे के अनुसार उनका कब्जा है। उससे अधिक है तो तोड़ सकते हैं। प्रशासन ने एक दिन पहले फिरोज के परिवार के मकान के आगे की दीवार पर लाल स्याही से अतिक्रमण लिखकर चिह्नित किया है। अब प्रशासन उस पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। ट्रक में भागने वाला इमरान ट्रक में भागने वाला युवक इमरान है। फिरोज के परिवार के युवक ने बताया कि फिरोज घर के पीछे से भागा है। उसके साथ 8 से 10 जने और भी भाग गए थे। ट्रक में भागने वाला युवक इमरान है। जो उस समय घर आ रहा था। जब उसने पुलिस को देखा तो वह भाग गया। लेकिन वह फिरोज नहीं था। बल्कि इमरान था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *