टोंक में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा:गर्मी से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट

टोंक जिले में एक बार फिर प्री-मानसून की बारिश हुई है। कई जगह रोड पर पानी बह निकला। कही तेज तो कही हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिर कर 35 डिग्री सेल्सियस रह गया। बीते 24 घंटे में सुबह एवरेज 5 MM बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश उनियारा क्षेत्र में हुई 37 MM हुई है। यह 37 MM बारिश उनियारा क्षेत्र में गलवा बांध के रेन गेज सेंटर पर दर्ज की गई है। जिले में सोमवार शाम से प्री-मानसून की बारिश शुरु हुई। यह सिलसिला रुक-रुक मंगलवार अलसुबह तक चलता रहा। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश से कई जगह पानी बह निकला। सबसे ज्यादा बारिश उनियारा, देवली क्षेत्र में हुई। इस बारिश के बाद अब किसान भी खेती बाड़ी के काम में जुट गए है। बारिश होने से 24 घंटे ही अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस रह गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस था। उनियारा क्षेत्र में हुई सबसे ज़्यादा 37 MM बारिश
जिले में बीते 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक एवरेज 5 MM बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश उनियारा क्षेत्र में 37 MM हुई है। यह 37 MM उनियारा क्षेत्र में गलवा बांध के रेन गेज सेंटर पर दर्ज की गई है। इसके आलावा चांदसेन 3 MM, गलवा 37 MM , गलवानिया 10, माशी 1MM , पनवाड 23MM , पीपलू 1MM, ठीकरिया 5 MM, टोड़ारायसिंह 3 MM, टोंक 2 MM बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *