छोटी काशी के नाहरी का नाका शास्त्री नगर स्थित चमत्कारेश्वर वीर हनुमान मन्दिर प्रांगण में ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा पर जल विहार झांकी का आयोजन हुआ।मन्दिर प्रवक्ता पुजारी धीरज कुमार पारीक ने बताया की ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर महंत सुरेश पारीक के सानिध्य में हनुमान जी महाराज को नौका विहार कराया गया। केसरिया साफा, सफेद धोती कुर्ता पहन नौका विहार करते हनुमान जी महाराज के मनमोहक झांकी के दर्शन हुए। भगवान को सत्तू , तरबूज, खीरा, लस्सी, पंजरी, आम सहित शीतल पेय का भोग लगाया गया। ऋतु पुष्पों से भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया।
ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा पर हनुमान जी ने किया नौका विहार:केसरिया साफा, सफेद धोती कुर्ता में भगवान ने दिए दर्शन; ऋतु पुष्पों से हुआ विशेष श्रृंगार
![](https://news.indianwebs.in/wp-content/uploads/2024/06/4bccc7a7-9f90-4833-a5c9-7bb325591998_1719131462420.jpg)