जैसलमेर में तापमान 45 डिग्री पार:हीटववे का आज व कल यलो अलर्ट जारी; उमस व तपन से बढ़ी परेशानी

प्रदेश के अधिकांश जिलों में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू होने के साथ ही बारिश का दौर चल रहा है। लेकिन जैसलमेर जिले में तापमान 45 डिग्री पार पहुंच चुका है। वहीं रात का पारा भी 31 डिग्री पहुंच गया है। दिन व रात में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दरअसल, पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। मौसम विभाग की माने तो आगामी 3-4 दिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं आज व कल दो दिन हीटवेव चलने की संभावना है। ऐसे में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। साथ ही आगामी 3-4 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। जैसलमेर में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। वहीं लोग भीषण गर्मी से बेहाल नजर आए। सोमवार को भी दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह तरह का जतन करते नजर आए। मई महीने में इस बार भीषण गर्मी व हीटवेव का दौर चला। मई महीने में 6 से 10 मई तक हीटवेव चली थी। इस दौरान पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया था। उसके बाद हीटवेव थमने से तापमान में गिरावट हुई। लेकिन 15 मई से 30 मई तक हीटवेव का दूसरा दौर चला। जिसमें तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच गया था। आज व कल हीटवेव का यलो अलर्ट जिले में 31 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके बाद से तापमान में गिरावट हुई। लेकिन अब 23 दिनों के बाद तापमान फिर से 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। सोमवार को जिले में गर्मी का असर तेज रहा। साथ ही उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार को दिन व रात के पारे में 2-2 डिग्री का उछाल आ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 14 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को बुधवार को हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गर्मी पड़ेगी। हीटवेव के चलने से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि दो दिन हीटवेव चलने कि संभावना है। जिससे तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। साथ ही गर्मी का सर भी बढ़ जाएगा। 26 जून को प्रदेश में मानसून की एंट्री होने की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *