जिले में अभियान चलाकर कराया जाए पौधारोपण:3 साल में विभिन्न मदों में लगाए पौधों का भौतिक सत्यापन की मांग

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान ने कलेक्टर से जिले में अभियान चलाकर जवाबदेही के साथ सघन पौधारोपण करवाने की मांग की है। इसके साथ ही 3 साल में लगाए गए पौधों का विवरण सहित उनका भौतिक सत्यापन करवाने की मांग की है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चौहान ने कलेक्टर को पत्र भेजकर बताया कि सिरोही जिले में अभियान चलाकर जवाबदेही के साथ सघन पौधारोपण किया जाए। सिरोही जिला मुख्यालय पर पिछले 3 साल में लगाए गए छायादार पेड़ों को सौंदर्यकरण के नाम पर अशोक गहलोत सरकार द्वारा कटवाए गए। जिसकी वजह से गोयली चौराहा, अनादरा चौराहा, भाटकड़ा चौराहा, बाबा रामदेव होटल चौराहा से लेकर बाहरी घाटा तक एक भी पेड़ नहीं रखा। जिसके नीचे यात्री खड़ा रह सके या पक्षी बैठ सके। 3 साल से अब तक सीएसआर और अन्य मदों में पौधारोपण के नाम पर हुए व्यय का सत्यापन कराया जाए। प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली दुर्घटना और जनहानि को ध्यान में रखते हुए जिले में न केवल सघन पौधारोपण अभियान बल्कि पिछले 3 वर्षों में किए गए पौधारोपण का समुचित स्तर पर पर्यवेक्षण कराया जाए, ताकि लगाए हुए पौधे पेड़ स्वरूप में विकसित हुए या नहीं, साथ ही आगामी पौधारोपण अभियान व्यक्तिगत जवाबदेही के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित भाव के साथ किया जाना चाहिए। वन विभाग, पर्यावरण विकास संस्थान, राजकीय विभाग राज्य की उपक्रम और सीएसआर मद में विभिन्न उद्योग समूहों के पिछले 3 वर्षों में किए गए व्यय और लगाए हुए पौधों का विवरण सहित अन्य पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत सूचना संकलित कराई जाए। साथ ही विगत तीन वर्षों में लगाए गए पौधों का भौतिक सत्यापन किया जाए और संकलित सूचना से अवगत कराया जाए कि अब तक गत 3 वर्षों में लगाए गए पौधों में कितने पूर्ण विकसित हुए और शेष बचे पौधों की क्या स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *