जालोर में तीन दिन बाद निकली धूप, तापमान बढ़ा:सायला में हुई प्री मानसून की बारिश, जिले में 28 तक पहुंचेगा मानसून

जालोर-सांचौर सहित जिले भर में तीन दिन बाद बुधवार को धूप खिली हैं। जिससे दिन के तापमान 4.9 डिग्री बढ़ोतरी होकर 41.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी हैं। 28 जून तक जालोर में मानसून की बारिश आने की संभावना जताई हैं। जिससे सायला में मंगलवार को प्री-मानसून की सर्वाधिक बारिश 18 एमएम दर्ज की गई हैं। जालोर में बुधवार को मौसम में फिर बदलाव हुआ हैं। जिसके प्रभाव से तीन दिन बाद जालोर में धूप खिली हैं और तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। जालोर में आज भी प्री-मानसून बारिश की संभावना हैं। वही जालाेर में प्री-मानसून की सबसे अधिक बारिश सायला उपखण्ड में 18 एमएम दर्ज की गई हैं। मौसम वैज्ञानिक आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को मानसून की एंट्री हो चुकी हैं। मौसम कैन्द्र जयपुर ने बुधवार को राजस्थान के सभी जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। वहीं जालोर में 28 जून की देर शाम तक मानसून पहुंचने की संभावना जताई हैं। लेकिन उससे पहले प्री-मानसून की बारिश ने पिछले 24 घंटों में जालोर में 1, आहोर में 1, सायला में 18, जसवंतपुरा में 4, बागोड़ा में 5, रानीवाड़ा में 3, चितलवाना 15 एमएम बारिश हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार जालोर जिले में आज भी आंधी के साथ बारिश की संभावना बनी हुई हैं। अब तक कहा कितनी हुई बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *