जाट समाज की 140 प्रतिभाओं का सम्मान:अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा का आयोजन, एकजुट रहने और कुरीतियां त्यागने का दिया संदेश

अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा की ओर से रविवार को एसएसबी रोड स्थित एक पैलेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के जाट समाज की 140 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पंजाब के अबोहर से विधायक संदीप जाखड़ और विशिष्ट अतिथि सादुलशहर के पूर्व विधायक संतोष सहारण, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, श्रीविजयनगर नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र लेघा, रायसिंहनगर पंचायत समिति प्रधान सुनीता गोदारा, पदमपुर पंचायत समिति प्रधान हनुमान पूनियां थे। अध्यक्षता नेतेवाला के पूर्व सरपंच हेतराम सहारण ने की। अतिथियों ने जाट समाज के लोगों को एकजुट होकर रहने और कुरितियां त्यागते हुए शिक्षा की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। जिले के जाट समाज की प्रतिभाओं को शिक्षा, स्पोर्ट्स, सामाजिक गतिविधियों, अंगदान, गोल्ड मैडल हासिल करने और राजकीय सेवाओं में बेहतरीन कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
संयोजक कृष्ण नैण व आई.पी.सहारण ने बताया कि इस अवसर पर नवनियुक्त आइएएस दीपक नैण, आरएएसस अधिकारी अनुसूया सहारण सहित शिक्षा के क्षेत्र में 17, स्पोर्ट्स में 30, सामाजिक कार्यों के लिए आठ व राजकीय सेवाओं में कार्यरत 90 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनके अलावा समाज के तीन अंगदानियों उर्मिला सहारण पत्नी कृष्ण सहारण, सुलोचना झाझड़िया पत्नी उदयपाल झाझड़िया व आदित्य नैण के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सूरतगढ़ के भाजपा नेता हनुमान मील, तपोवन ट्रस्ट के उदयपाल झाझड़िया, जिला परिषद सदस्य विनोद ताखर, वरियामखेड़ा सरपंच सुधीर भादू, ढ़ीगावाली के पूर्व सरपंच योगेश सहारण, रिटायर्ड आरएएस अधिकारी अजयपाल ज्याणी, रिटायर्ड डीआईजी दिलीप जाखड़, रायसिंहनगर एसडीएम सुभाष चौधरी, सूरतगढ़ एसएचओ सुरेश कस्वां, जोधपुर डिस्कॉम के विजीलेंस अधिकारी सुरजीत श्योराण, भादवांवाली सरपंच सोनू, सादुलशहर की जाट लोक सेवा समिति के सुरेन्द्र भाकर, रायसिंहनगर जाट समाज अध्यक्ष आदराम जांदू सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *