गृह राज्य मंत्री ने किया थाने का औचक निरीक्षण:महिला डेस्क की स्थिति नहीं मिली ठीक, कहा- पुराने ढर्रे को ठीक करने में समय लगेगा

ग्रह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने रविवार 8 बजे भरतपुर के अटल बंद थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, महिला डेस्क की स्थिति ठीक नहीं लगी। पिछले शासन में जो लापरवाहियां थी उन्हें ठीक नहीं थी। पुलिस की नफरी कम है लेकिन हमारी सरकार पुलिस को सुविधाएं देने का काम कर रही है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने कहा की, वर्तमान में थाने में कई तरह की खामियां मुझे मिली हैं। जिसमें अनुसंधान सम्बंधित खामियां हैं। मुकदमों के निस्तारण में भी खामियां हैं विशेषकर हमें लगा महिला डेस्क की स्थिति अच्छी नहीं है। हम सरकार में आये हैं। हमारा यह फर्ज बनता है की, हम सरकार में आये हैं। हमारा यह फर्ज बनता है पुरानी जो बिगड़ी हुई व्यवस्था हैं। पिछले शासन के दौरान जो लापरवाहियां थी। उन्हें अधिकारियों के साथ मिलकर दुरुस्त किया जाए। मैंने अभी हिदायत दी है की, यहां एडिशन एसपी और ADM सिटी मौजूद हैं। हमारा उद्देश्य किसी को हरेस करना नहीं है। हमारा उद्देश्य है सिस्टम सुधरेगा। सिस्टम सुधरकर सरकार के अनुरूप काम करे और, कर भी रही है। जब से सीएम भजन लाल की सरकार आई है अपराध कम हुआ है। पुलिस का मनोबल भी बढ़ा है। साइबर क्राइम के जो अभियान चला है उससे भी अपराधियों में भय व्याप्त हुआ है। बड़े अपराध और संगठित अपराध में कमी आई है। ढर्रा बिगड़ा हुआ था उस ढर्रे को सुधारने में समय लगेगा। समय समय पर सीएम कहते हैं की अधिकारी और कर्मचारियों की फ़िक्र करना हमारा फर्ज है लेकिन या अपने कर्तव्य की ओर बड़े, काम करें मुस्तैदी से काम करें। जो कर्तव्य समय पर करेंगे उनकी पीठ धपध पाने का काम हम करेंगे। जो व्यक्ति लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कार्रवाई करने का राजस्थान की सरकार काम करेगी। हम जनता के प्रति जवाब देह हैं। पुलिस में नफरी की कमी है हमने 112 की गाड़िया और मोटरसाइकिल पुलिस को दी हैं। जगह-जगह कैमरे लगाने की बात हुई है और लग भी रहे हैं। हमारी सरकार को आये ज्यादा दिन नहीं हुए हैं पहला बजट आ रहा है। जरुरत के हिसाब से पुलिस को संसाधन उपलब्ध करवा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने पुलिस का इकबाल ही खत्म कर दिया था। डीग जिले में और भरतपुर जिले तीसरे दिन पुलिस पीटती थी। पुलिस का मनोबल डाउन उन्होंने कर दिया था। आज पुलिस का मनोबल बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *