बीकानेर | कच्ची आढ़त व्यापार संघ के पदाधिकारियों और मंडी व्यापारियों ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिलकर कृषक कल्याण फीस का मुद्दा उठाया। मंडी अध्यक्ष जय दयाल डूडी और संरक्षक मोती लाल सेठिया ने बताया कि राजस्थान की मंडियों में कोविड काल के दौरान कृषक कल्याण फीस लगाई थी, जिसका फिलहाल कोई औचित्य नहीं है, इसे हटाया जाना चाहिए। इसी प्रकार गुजरात की तर्ज पर पचास पैसा प्रति सैकड़ा मंडी टैक्स किया जाए, जिससे भ्रष्टाचार कम होगा। जीरे और इसबगोल पर भी सवा दो प्रतिशत आढ़त करने की मांग रखी। इस अवसर पर कोडाराम भादू, मनोहर लाल सियाग, रामलाल बेनीवाल, बलदेव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री से मिले व्यापारी, कृषक कल्याण फीस का मुद्दा उठाया
![](https://news.indianwebs.in/wp-content/uploads/2024/06/db_1604320813-8.png)