कुख्यात गौ तस्कर को किया गया गिरफ्तार:हरियाणा, अलवर और डीग में 11 मामले हैं दर्ज, गौ तस्करी, शराब तस्करी और पुलिस पर हमला करने के हैं आरोप

डीग जिले के पहाड़ी थाना पुलिस ने एक कुख्यात गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर हरियाणा राज्य सहित, अलवर जिला और डीग जिले में 11 मामले दर्ज हैं। आरोपी को पहाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर अलवर जिले के बड़ौदामेव थाने के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी पर गौ तस्करी सहित आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी और पुलिस पर हमले जैसे कई मामले दर्ज हैं। पहाड़ी थाना अधिकारी बनी सिंह ने बताया की, पहाड़ी इलाके में गौ तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन नंदी प्रहार चलाया जा रहा है। कुख्यात गौ तस्कर जावेद निवासी घाटमीका पर 11 मामले दर्ज हैं। जिसमें अलवर के रामगढ़ थाना, टहला थाना, बड़ौदामेव थाना डीग जिले के सीकरी थाना, नगर थाना, पहाड़ी थाना हरियाणा के फिरोजपुर झिरका थाने में मामले दर्ज हैं। आरोपी कई सालों से फरार चल रहा था। आज सुबह सूचना मिली की, आरोपी जावेद अपने घर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत घाटमीका गांव पहुंची। जहां जावेद की लोकेशन के आधार पर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अलवर जिले के बड़ौदामेव थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *