प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस आज बड़ा प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कोटा पहुंचे है। सर्किट हाउस के सामने छोटी सभा का आयोजन किया है। सभा के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाएंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बताया की 6 माह की पर्ची सरकार से जनता त्राही त्राही करने लगी है राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने जिस प्रकार से प्रदेश की आम जनता की सुविधाओ को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाओ को लाई थी जिससे प्रदेष की जनाता को लाभ मिल रहा था चाहे फिर वह योजना 100 युनिट बिजली फ्रि हो या चिरंजीवी हो वो सारी योजनाऐ वर्तमान की भाजपा सरकार बंद कर रही है जिससे राजस्थान की जनता परेशान है।
त्यागी ने बताया की भाजपा सरकार द्वारा अघोषित बिजली की कटौती की जा रही है, कानून व्यवस्था चौपट हो रही। आए दिन जगह जगह,चोरी लुट मारपीट मर्डर जैसी घटना आम हो गई है ,भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था चौपट हो गई है। नीट की परीक्षा में घाँघली कर देश के हजारो बच्चो का भविष्य खतरे में डाल रखा है। कांग्रेस का कार्यकर्ता चुप नही बैठेगा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ में वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ भारी रोष है। इसी के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा कोटा संभाग मुख्यालय पर कोटा बूंदी के कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा राजस्थान की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व जनांदोलन किया जा रहा है।