ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार:एक लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहा था आरोपी

सवाई माधोपुर की साइबर थाना पुलिस ने एक लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डेढ साल से फरार पुखराज रैगर को गिरफ्तार किया है।

साइबर सेल DSP राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि गोवर्धनदास कृपलानी पुत्र दौलतराम निवासी हाउसिंग बोर्ड ने पांच सितम्बर 2022 को अपने साथ एक लाख रूपए की साइबर ठगी होने की रिपोर्ट सायबर थाने में दर्ज कराई थी। मामले दर्ज होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए DSP राजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने इस दौरान आरोपी के वांछित ठिकानों पर कई बार दबिश दी। जिसके बाद पुलिस को आरोपी के किशनगढ़ में होने की सूचना मुखबीर से मिली। जिस पर पुखराज पुत्र नाथूलाल रैगर निवासी गोविन्द नगर थाना गांधी नगर किशनगढ़ जिला अजमेर को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी पिछले डेढ साल से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार करने में साइबर थाना पुलिस को अब सफलता मिली है। इसी मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी बंशीधर जाट को पूर्व गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस को मामले अन्य सह आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी पुखराज रैगर से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *