आहोर में हुई प्री-मानसून की बारिश, 5 MM पानी बरसा:जालोर रविवार को नही बरसे बादल, दो दिन और बारिश की संभावना

जालोर सहित जिले भर में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव है। शनिवार को जालोर-आहोर में प्री-मानसून की बारिश हुई थी। रविवार को आहोर में फिर अच्छी बारिश हुई। यहां 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लेकिन जालोर में बादल नहीं बरसने उमस हो गई। गर्मी से लोगों के हाल बेहाल रहे। सोमवार को सुबह से बादल छाए रहने से धूप नहीं खिली। मौसम विभाग ने जालोर सांचौर में 22 से 26 जून तक धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से शनिवार से मौसम में अचानक बदलाव आया। बादल छाए रहने के साथ शनिवार को जालोर में 3 एमएम व आहोर में 1 एमएम बारिश हुई थी। इससे गर्मी से हलकी राहत मिली है। रविवार को आहोर में 5 एमएम बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। लेकिन जालोर में शाम को बारिश का मौसम बना रहा है। हालांकि बारिश नहीं होने से उमस ने हॉल बेहाल कर दिए। सोमवार को भी सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ है। बादलों के चलते धूप भी नहीं खिली। रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ 42.5 डिग्री व रात का तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे गर्मी अभी भी बरकरार है। मौसम वैज्ञानिक आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जालोर सहित जिले भर में 22 से 26 जून तक बारिश की संभावना है। दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *