आसमान साफ, तापमान में फिर बढ़ोतरी:गर्मी और उम्र से परेशान हुए लोग

नागौर में 2 दिन पहले हुई बारिश के बाद एकबारगी गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार को दिनभर बादलवाही रहने से जोरदार उमस रही। मंगलवार देर रात आसमान साफ हो गया। कुछ देर हवाएं चलीं लेकिन हवाएं थमने के बाद अब गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। आज बुधवार सुबह नागौर में आसमान साफ है इस वजह से तेज धूप पड़ रही है और हवाएं नहीं चलने के कारण उमस ने आमजन जीवन को प्रभावित किया है। 2 दिन तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने के बाद बुधवार सुबह से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगी है। इससे पहले मंगलवार को धूप का असर कुछ कमजोर रहा लेकिन उमस लगातार बरकरार है। आज दिन चढ़ने के साथ ही धूप के तेवर भी चढ़ते जा रहे हैं। बीती रात से आज सुबह तक कुछ जगह हल्की बादलवाही भी रही। बीती रात नागौर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इससे पहले 3 रातों तक लगातार रात का तापमान 26 डिग्री के आसपास बना हुआ था। आज फिर धूप से आमजन प्रभावित नजर आ रहे हैं। लगातार तापमान बढ़ने से बुधवार को फिर से तेज गर्मी का एहसास होने लगा है। बीते 92 घंटों में मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। रविवार को अंधड़ और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। सोमवार को भी बादलवाही और बूंदाबांदी का दौर चला और मंगलवार को बादलों का क्रम जारी रहा। आज सुबह से आसमान साफ होने के कारण अब तापमान बढ़ने लगा है। उमस ने पसीने से तरबतर कर दिया है। सुबह 11 बजे का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। लोग आज फिर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने से प्रमुख मार्गों में लोगों की आवाजाही कम देखने को मिल रही है। नागौर वेदर स्टेशन के अनुसार गर्मी से गुरुवार रात तक विशेष राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बीती रात हवाओं की रफ्तार भी कम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *