आपसी कहासुनी में फायरिंग में एक व्यक्ति घायल:अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

झालावाड़ जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के बिलखेड़ी गांव में आपसी कहासुनी के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति को देसी कट्टे से गोली मार दी। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्हेल थानाधिकारी भंवर सिंह शेखावत ने बताया कि शनिवार रात को भारत सिंह, उसका भाई और भतीजे सब मिलकर अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी बीच आरोपी सुरेश सिंह पुत्र भेरू सिंह आया और भारत सिंह पुत्र इंदर सिंह से कहने लगा कि यह काम तो सुबह कर लेते हैं। इस पर भारत सिंह ने कहा कि उनके खेत है कभी भी करे। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। मामला बढ़ने पर आरोपी ने देसी कट्टे से भारत सिंह पर फायर कर दिया। उसे एक हाथ पर गोली लगी। इस पर मौजूद परिजन उसे चोहमला अस्पताल लेकर आए। यहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद झालावाड़ अस्पताल रेफर कर दिया। थाना अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों में कोई पुरानी रंजिश नहीं है। बहस के दौरान ही फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अलग-अलग टीमें बनाकर गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *