अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या:सोती हुई पत्नी पर चाकू से किए कई वार, हत्या के बाद थाने में जाकर किया सरेंडर

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी हत्या अवैध संबंधों के शक में कर दी। जब व्यक्ति की पत्नी सो रही थी तो, पति ने उसके शरीर पर तबतोड़ वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति देर रात ही थाने पहुंचा और पुलिस को सारी घटना के बारे ने बताया। जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। घटना देर रात की है। आसपास के लोगों ने बताया कि, सतेंद्र और उसकी पत्नी रजनी सैनिक कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। सतेंद्र को शक था की, उसकी पत्नी रजनी के किसी से अवैध संबंध हैं। दोनों में झगड़ा भी हुआ करता था। कल रजनी के सिर में दर्द हो रहा था। सतेंद्र के बच्चों ने मकान मालिक से सिर दर्द की गोली लाकर रजनी को दी। रजनी सिर दर्द की गोली खाकर सो गई। कुछ देर बाद बच्चे भी खाना खाकर सो गए। सतेंद्र घर आया और उसने धारदार चाकू से रजनी के शरीर पर कई वार किए। सतेंद्र यही नहीं रुका उसने रजनी का गला भी रेत दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद सतेंद्र चाकू लेकर सेवर थाने पहुंचा और पुलिस को सारी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने सतेंद्र को हिरासत में ले लिया। रजनी की हत्या के बारे में आसपास के लोगों को कुछ पता नहीं था। जब पुलिस सतेंद्र के मकान पर पहुंची तो, आसपास के लोगों को घटना का पता लगा। जिसके बाद ने रजनी के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *