जिले की सूरजगढ़, सुलताना और बुहाना थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चार ट्रेक्टर ट्रॉली भी जप्त की है। जिनमें अवैध रूप से बजरी व पत्थर परिवहन किए जा रहे थे। बुहाना पुलिस ने बजरी से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली के साथ महेन्द्रगढ, हरियाणा निवासी सुरेंद्र पुत्र बनवारी तथा बापडौली, हरियाणा के रहने वाले विनय कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों ट्रॉलियों में 115 क्विंटल बजरी भरी हुई थी। पूछताछ में दोनां ने चूड़ीना नदी से अवैध खनन कर लाना बताया। इसी तरह सुलताना पुलिस ने चेजा पत्थर से भरे ट्रेक्टर – ट्रोली के साथ चालक विक्रम निवासी किठाना सुलताना को गिरफ्तार किया है। वहीं सूरजगढ थाना पुलिस की ओर से चार टन पत्थर से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त कर सिंघाना थाना के माकड़ो निवासी रामसिंह को गिरफ्तार किया है।
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई:बजरी व पत्थर से भरी चार ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की, 4 गिरफ्तार
![](https://news.indianwebs.in/wp-content/uploads/2024/06/img-20240624-wa0120_1719231142.png)