अब सरेंडर कर रहे कार्मिक:पुलिस ने 70 से अधिक सस्पेक्ट को पूछताछ के लिए बुलाया, 7 गिरफ्तार, 7 के खिलाफ केस

बांसवाड़ा में डमी कैंडिडेट बिठाकर परीक्षा देने के मामले में पुलिस ने इस कदर शिकंजा कसा है कि लोग सरेंडर करने के लिए आगे आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 4-5 लोग डमी कैंडिडेट बिठाकर पास होने के मामले सरेंडर कर दिया है। इस मामले में डीएसपी विनय चौधरी से बात की तो नाम बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अब तक 7 एफआईआर और 7 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। डीएसपी विनय ने बताया कि अब बांसवाडा में कार्यवाई एसओजी की तर्ज पर की जा रही हैं। इसमें अब डिटेन नहीं कर सीधे गिरफ्तारी की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर रहे हैं। अब तक पूछताछ के लिए बुलाए गए कैंडिडेट की संख्या 70 तक पहुंच चुकी है। इसमें विभिन्न भर्ती शामिल हैं। विभिन्न विभाग की 7 भर्ती 48 सस्पेक्ट पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक की इन्वेस्टिगेशन में 48 सस्पेक्ट करीब करीब फर्जी साबित होने को हैं। जिनकी गिरफ्तारी होगी। इसमें अलग अलग भर्ती के कार्मिक शामिल हैं। जहां विभागीय बात करें तो वन विभाग 7, शिक्षक थर्ड ग्रेड 15, सेकंड ग्रेड 10, सूचना सहायक 4, ग्राम सेवक 10, पटवारी 8 और 7 लिपिक भर्ती के अभ्यर्थी हैं। Dsp शिवन्या सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षको के खिलाफ कार्यवाही के लिए शिक्षा विभाग ने निदेशालय को पत्र लिखा है। जैसे ही वहां से आदेश आएंगे जिला स्तर से निलंबन की कार्यवाइ शुरू कर दी जाएगी। गुप्त सूत्रों के अनुसार कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जिन्होंने थर्ड ग्रेड से सेकंड ग्रेड और पटवारी से गिरदावर में प्रमोशन भी प्राप्त कर लिया है। उनके खिलाफ भी जांच की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *