MP-राजस्थान समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:एक दिन में पांच राज्यों में पहुंचा मानसून; 2-3 दिन में हरियाणा और दिल्ली में एंट्री

मानसून ने कल उत्तर भारत के तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में एंट्री ली। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के कुछ हिस्सों को मानसून ने कवर कर लिया। इसके साथ ही मानसून गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार में भी आगे बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल बनने की संभावना है। इससे राजस्थान के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के बाकी हिस्सों में अगले 2-3 दिनों में मानसून पहुंचेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, दिल्ली, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और केरल शामिल हैं। उधर, दिल्ली-NCR में गुरुवार को प्री-मानसून की पहली बारिश हुई। कल से लगातार बारिश के कारण रातभर में दिल्ली-NCR के कई इलाके पानी में डूब गए। कुछ जगहों पर तो 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। कई कारें डूब गईं। कई निचली जगहों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। मानसून कहां-कहां पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा। 6 जून को मानसून ने महाराष्ट्र में एंट्री ली और 11 जून को गुजरात में दाखिल हुआ। मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था। 18 जून तक मानसून महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा था। हालांकि, इसके बाद मानसून रुका रहा। 21 जून को मानसून डिंडौरी के रास्ते मध्य प्रदेश पहुंचा और 23 जून को गुजरात में आगे बढ़ा। 25 जून को मानसून ने राजस्थान में एंट्री ली और मध्य प्रदेश के आधे के ज्यादा क्षेत्र को कवर कर लिया। 25 जून की ही रात मानूसन ललितपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हुआ। 26 जून को मानसून MP और UP में आगे बढ़ा। 27 जून को मानसून उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तरी पंजाब में दाखिल हुआ। मानसून 3 जुलाई तक दिल्ली को कवर करेगा
दक्षिण-पश्चिमी मानसून 11 जून से ही पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में रुका हुआ था। बीते कुछ दिनों में मानसून बिहार के कुछ हिस्सों और झारखंड में आगे बढ़ा है। हालांकि पश्चिम बंगाल में अब तक मानसून रुका हुआ है। 27 से 30 जून तक मानसून दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में एंट्री ले सकता है और 3 जुलाई तक दिल्ली को पूरी तरह कवर कर लेगा। 5 से 8 जुलाई तक हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान पूरी तरह कवर हो जाएंगे।मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा। 10 साल में छठी बार जून में बारिश सामान्य से कम
मानसून के पहले महीने में न केवल बारिश घट रही है, बल्कि गर्मी के दिन भी बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, जून खत्म होने में 4 दिन बचे हैं और देश में अब तक सामान्य से 19% कम बारिश हुई है। ऐसा लगातार तीसरे साल हो रहा है। 10 साल में 6 बार जून में बारिश सामान्य से कम, एक बार सामान्य और तीन बार सामान्य से ज्यादा हुई है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव एम. राजीवन का कहना है कि जून में मानसून 20 दिन तक पश्चिम बंगाल और दो हफ्ते तक गुजरात-महाराष्ट्र में अटका रहा। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायर्नमेंट के मुताबिक 1988 से 2018 के दौरान 62% जिलों में जून में कम बारिश हुई। दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात, एयरपोर्ट की छत ​​​​​​गिरी, 6 घायल इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गई। इसकी चपेट में कई टैक्सियां और कारें आईं। इनमें बैठे 6 लोग घायल हो गए। गाड़ियों में फंसे लोगों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… देश में हीटवेव के दिन खत्म हुए
मौसम विभाग के मुताबिक देश में हीटवेव के दिन खत्म हो गए हैं। गुरुवार को भी देश के किसी राज्य में हीटवेव नहीं चली। हालांकि, राजस्थान का बीकानेर 43 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म रहा। इसके पहले लगातार तीन दिन तक जैसलमेर देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा था। मौसम की तस्वीरें… आगे कैसा रहेगा मौसम राज्यों में मौसम का हाल पढ़िए… मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर समेत 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, 7 दिन में पूरे MP पर छाया ​​​​​​मानसून मानसून ने 7 दिन के अंदर पूरे मध्यप्रदेश को कवर कर लिया है। गुरुवार को यह ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत 6 जिलों में भी पहुंच गया। इस दिन भोपाल, ग्वालियर, धार, उज्जैन समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। तापमान में भी गिरावट आई है। धार में दिन-रात के टेम्प्रेचर में सिर्फ 1 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: प्रदेशभर में आंधी-बारिश का अलर्ट, हाथरस में तेज बरसात, कोतवाली में घुटनों तक पानी भरा बुंदेलखंड में ललितपुर के रास्ते एंट्री लेने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ा है। मानसून ने गुरुवार को बुंदेलखंड के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लिया है। बंगाल की खाड़ी वाली मानसून की शाखा पूर्वी यूपी के महाराजगंज समेत तराई के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ी है। 4-5 दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवा और बिजली गिरने की भी आशंका बिहार में मानसून एक्टिव है। गुरुवार को पटना के साथ-साथ दरभंगा, बेतिया, मोतिहारी, नवादा समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, नेपाल में बारिश के कारण तराई वाले इलाके की कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। इधर, किशनगंज में मरिया नदी पर बना 70 मीटर लंबा पुल धंस गया। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी; 14 जिलों में मानसून की एंट्री राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के बाद गुरुवार को पश्चिमी हिस्से में भी मानसून ने दस्तक दे दी। पाली, जालोर, बाड़मेर, जोधपुर में मानसून की एंट्री के साथ ही जमकर बारिश शुरू हो गई। राजधानी जयपुर में गुरुवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर आज सुबह भी जारी है। शहर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल-पंजाब में मानसून की एंट्री, लुधियाना में बारिश में करंट लगने से 3 की मौत हरियाणा और पंजाब में गुरुवार को मानसून की एंट्री हो गई है। मानसून उत्तराखंड से होता हुए सिरमौर जिले से हिमाचल में दाखिल हुआ। इसके बाद हिमाचल को कवर करते हुए पठानकोट के रास्ते पंजाब में एंट्री कर गया। मौसम विभाग के अनुसार, कल तक मानसून हरियाणा और चंडीगढ़ में भी एंट्री कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य में आज पहुंचेगा मानसून, 9 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी; पंजाब में हिमाचल के रास्ते घुसा हरियाणा में आज मानसून के दाखिल होने की संभावना है। इसके के साथ ही प्रदेश के 9 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ व हरियाणा के अलावा पंजाब व हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *