यूपी आ रहा मानसून बिहार में अटक गया:57 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अयोध्या में सबसे ज्यादा 88 मिमी हुई बरसात

यूपी में प्री-मानसून के असर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 57 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को 47 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा अयोध्या में 88 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। इधर, अरब सागर से यूपी आया मानसून फिर दूर हो गया। बुंदेलखंड और सोनभद्र को छूकर झारखंड की ओर निकल गया। बंगाल की खाड़ी से आ रहा मानसून अभी बिहार के रक्सौल में अटका है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि रक्सौल से यूपी तक पहुंचने में मानूसन को 2-3 दिन का वक्त लग सकता है, हालांकि ये पूरी तरह से हवाओं की स्थिति पर निर्भर होगा। 50 किमी स्पीड से बहेगी हवाएं
बारिश से कई जिलों में अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। बुधवार को बरेली और गोरखपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.1°C दर्ज किया। दूसरे नंबर पर इटावा रहा। यहां पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गाजीपुर सबसे ठंडा रहा, न्यूनतम पारा 23.6°C रिकॉर्ड किया गया। आज पूर्वांचल के जिलों में बादल छाए रहेंगे। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा बहेगी। मानसून कहां तक पहुंचा आगे कैसा रहेगा मौसम
अगले 4 से 5 दिनों में दिन का पारा 6 डिग्री और रात का पारा 5 डिग्री तक नीचे जाएगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *