प्रज्वल का भाई सूरज रेवन्ना सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में गिरफ्तार:युवक ने समलैंगिक संबंध के आरोप लगाए; कहा- JDS नेता ने फार्महाउस पर जबरदस्ती की

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब उसके भाई सूरज रेवन्ना को भी पुलिस ने रविवार (23 जून) को गिरफ्तार किया। सूरज पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस हुआ है। पार्टी कार्यकर्ता चेतन केएस ने सूरज पर समलैंगिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। चेतन का दावा है कि 16 जून को JDS एमएलसी सूरज रेवन्ना ने उसे अपने फार्महाउस पर बुलाया था। यहां सूरज ने उसे जबरदस्ती चूमा, उसके होंठ और गालों को दांतों से काटा। चेतन ने शनिवार को सूरज के खिलाफ हासन जिले के होलेनरसीपुरा पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने सूरज के खिलाफ IPC की धारा 377, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया है। हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना और सूरज रेवन्ना JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। सूरज, प्रज्वल का बड़ा भाई हैं। प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। वे इस मामले में 24 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं। युवक का दावा- सूरज ने जान से मारने की धमकी दी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, चेतन ने अपनी शिकायत में कहा, ‘सूरज ने मुझसे कहा कि तुम इस फार्महाउस में अकेले हो। तुम मेरे और हमारे परिवार के बारे में नहीं जानते।’ युवक ने आगे बताया कि सूरज ने मुझे को-ऑपरेट न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। चेतन के मुताबिक, सूरज ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने में मदद का भरोसा दिया। युवक ने बाद में घटना को लेकर सूरज को मैसेज किया, तो सूरज ने जवाब दिया कि चिंता मत करो, सब कुछ ठीक हो जाएगा। सूरज ने युवक पर जबरन वसूली का आरोप लगाया
दूसरी ओर सूरज रेवन्ना की तरफ से चेतन पर जबरन वसूली का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर सूरज रेवन्ना के करीबी शिवकुमार ने शुक्रवार (21 जून) को चेतन और उसके बहनोई के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। शिवकुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि चेतन पहले उनका दोस्त बना था। बाद में वह सूरज रेवन्ना ब्रिगेड के लिए काम करने लगा। हाल ही में, चेतन ने अपने परिवार के खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे मांगे, लेकिन शिवकुमार ने इनकार कर दिया। इसके बाद चेतन ने सूरज रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का केस करने की धमकी दी। शिवकुमार ने दावा किया कि चेतन ने 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। उसने बाद में अपनी डिमांड घटाकर 2 करोड़ रुपए कर दी थी। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़े 3 मामले कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में प्रज्वल रेवन्ना को 31 मई को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वे 35 दिन बाद जर्मनी से भारत पहुंचे थे। हासन लोकसभा सीट पर चुनाव के एक दिन बाद प्रज्वल 27 अप्रैल को देश छोड़कर चले गए थे। दरअसल, 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं। दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए। इसके बाद 28 अप्रैल को प्रज्वल के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत अब तक कुल तीन FIR दर्ज की गई हैं। क्या है कर्नाटक सेक्स स्कैंडल ये खबरें भी पढ़ें… पुलिस-डॉक्टर-JDS वर्कर या मेड; प्रज्वल ने किसी को नहीं बख्शा: पीड़ित या तो गायब या घरों में कैद, ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं 24 अप्रैल, 2024 की सुबह कर्नाटक के हासन में लोग रोज की तरह जिला स्टेडियम में रनिंग और एक्सरसाइज करने पहुंचे। ये रोजाना जैसी सुबह नहीं थी। रनिंग ट्रैक पर सैकड़ों पेन ड्राइव बिखरे थे। लोगों ने पेन ड्राइव का कंटेंट देखा तो हासन से सांसद और JDS लीडर प्रज्वल रेवन्ना की करीब 3 हजार सेक्स क्लिप और फोटो नजर आईं। हंगामा मच गया, लोकल न्यूज चैनल में सिर्फ एक ने ये खबर चलाई, क्योंकि ये कहानी यहां से शुरू नहीं हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… विक्टिम डटी रहीं, तो उम्रभर जेल में रहेगा प्रज्वल रेवन्ना: 50 विक्टिम मिलीं, 12 से रेप; सेक्शुअल फेवर लेकर SI और तहसीलदार बनाया सेक्स स्कैंडल के आरोप में फंसे JD(S) सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं। 50 में से करीब 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ। बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया। प्रज्वल ने किसी को सब-इंस्पेक्टर, किसी को तहसीलदार तो किसी को फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवा दी। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *