प्रियंका चोपड़ा हुईं जख्मी:एक्ट्रेस के पैर में लगी गहरी चोट, हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ के सेट पर हुआ हादसा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं जिसमें वो बुरी तरह चोटिल दिखाई दे रही हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही हैं। इसी फिल्म के सेट पर उन्हें चोट लग गई है। प्रियंका को जख्मी देख उनके फैंस दुखी हो रहे हैं। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी और मां मधु चोपड़ा के साथ भी तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में वो पति निक जोनस को पकड़े नजर आ रही हैं। बाकी की तस्वीरों और वीडियोज में प्रियंका अपने फ्रेंड्स, बेटी मालती और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दे रही हैं। निक-प्रियंका की तस्वीरें बेहद रोमांटिक हैं। प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनके पैरों पर बहुत चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में प्रियंका के पैरों पर लहसुन की कलियां रगड़ी जा रही हैं ताकी उन्हें दर्द और सूजन से आराम मिल सके। इससे पहले भी प्रियंका को लग चुकी है चोट कार्ल अर्बन के अपोजिट नजर आएंगी प्रियंका इससे पहले भी प्रियंका ने फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन फुटेज शेयर किया था। इसमें फिल्म का टाइटल, डायरेक्टर फ्रैंक ई फ्लॉवर्स और डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी ग्रेग बाल्डी भी नजर आ रहे थे। ‘द ब्लफ’ फिल्म में प्रियंका के अपोजिट कार्ल अर्बन नजर आएंगे। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफाॅर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ‘हेड ऑफ स्टेट’ और ‘सिटाडेल 2’ में भी दिखेंगी एक्ट्रेस वर्कफ्रंट पर प्रियंका इस फिल्म के अलावा जॉन सीना के साथ ‘हेड ऑफ स्टेट’ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ‘सिटाडेल 2’ भी है। वहीं बॉलीवुड में वो फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आने वाली थीं। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आतीं, लेकिन फिलहाल यह फिल्म ही ठंडे बस्ते में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *