नागौर वासियों को लंबे समय तक तीखी गर्मी के बाद सोमवार रात को राहत मिली। इससे पहले शनिवार और रविवार को पहले बादलवाही हुई और फिर बूंदाबांदी। सोमवार को दिनभर उमस बनी हुई थी, लेकिन रात होते-होते हवाएं चलना शुरू होने जिससे लोगों को गर्मी में उम्र से राहत मिली। बीती रात ठीक रफ्तार से हवाएं चलीं। हालांकि मंगलवार सुबह हवाएं पूरी तरह बंद हो गईं, इस वजह से उमस का असर है। गर्मी से राहत मिली तो लेकिन बारिश नहीं होने से मौसम घुटा हुआ है। प्री मानसून की वजह से 3 दिन से बादलवाही जोरों पर है। अब नागौरवासी बारिश होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहा तो वहीं आज सुबह का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिन चढ़ने से साथ ही तापमान भी बढ़ेगा। बारिश ना होने की स्थिति में नागौर में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं। नागौर वेदर स्टेशन के अनुसार अगले 1-2 दिन तापमान में स्थिरता बनी रहेगी।
रातभर चली हवाएं, सुबह बादलवाही का आलम:सुबह हवाएं थमीं, तापमान में गिरावट
![](https://news.indianwebs.in/wp-content/uploads/2024/06/1000609646_1719290537.png)