दहेज के लिए अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला थाना प्रभारी गीता विश्नोई ने बताया कि अमृतलाल ने शराब के नशे में अपनी पत्नी बरजू को इतना पीटा कि वो गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जोधपुर रेफर किया। पीड़िता के पिता ने महिला थाने में अमृतलाल के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट का मामला दर्ज करवाया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति अमृतलाल को दहेज मांगने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया। महिला थाना प्रभारी गीता विश्नोई ने बताया कि अमृतलाल और बरजू नामक महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी। अमृतलाल आदतन शराबी है और परिवार से अलग रहता है। बरजू के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि शादी के बाद से ही वो दहेज में पैसे नहीं लाने पर ताने देता और शराब के नशे में उससे मारपीट करता। पिछले महीने 21 मई को उसने लोहे के सरिया से बरजू को इतना पीटा कि वो गंभीर रूप से घायल हो गई। 1 महीने बाद पति को किया गिरफ्तार गंभीर हालत में परिजन उसे खुहड़ी गांव स्थित ढाणी से लेकर जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लाए। यहां से उसे तत्काल गंभीर हालत में जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया। बरजू के पिता ने महिला थाना में अमृतलाल के खिलाफ दहेज में रुपए मांगने और जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज करवाई। गीता विश्नोई ने बताया कि महिला थाना ने मामला दर्ज कर जांच की। जोधपुर जाकर पीड़िता बरजू के बयान दर्ज किए। मेडिकल रिपोर्ट आदि के आधार पर जांच करने के बाद अमृतलाल को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम लग गई। आखिरकार अमृतलाल पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस अमृतलाल से पूछताछ कर जांच कर रही है।
दहेज के लिए पत्नी को लोहे के सरिए से मारा:गंभीर हालत में जोधपुर रेफर; शराबी पति गिरफ्तार
![](https://news.indianwebs.in/wp-content/uploads/2024/06/whatsapp-image-2024-06-23-at-191813-fotor-20240624_1719200923.jpg)