जिले के सादुलशहर इलाके के गांव मन्नीवाली में चोरी के इरादे से एक घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई। लात घूसों से पीटा। इस दौरान चोर के घर में घुसने के पीछे उसके इरादे सहित कई जानकारियां जुटाई और बाद में उसे सादुलशहर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि इस संबंध में शाम चार बजे तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
सादुलशहर के एक युवक ने रविवार सुबह करीब तीन बजे गांव मन्नीवाली के चिमनलाल के घर में प्रवेश करने का प्रयास किया। उसका इरादा घर में रखा मोबाइल चुराने का था। इसी दौरान परिवार के लोगों की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी युवक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने इसे पकड़कर जमकर पीटा। कुछ लोगों ने बेल्ट और मुक्कों से उसकी पिटाई की। इससे उसके नाक के ऊपर की चमड़ी छिल गई। बाद में इन लोगों ने आरोपी को सादुलशहर थाने भिजवा दिया।
मामले में आरोपी से पूछताछ कर रहे सादुलशहर थाने के राजवीरसिंह ने बताया कि आरोपी को ग्रामीण लाए हैं। इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
चोरी के इरादे से घर में घुसना पड़ा महंगा:गांव मन्नीवाली में ग्रामीणों ने की चोर की जमकर पिटाई, पुलिस को सौंपा
![](https://news.indianwebs.in/wp-content/uploads/2024/06/photo2024-06-2316-27-04_1719140280.png)